BJP सांसद के सगे भाई बोले इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा हारेगी

Recommended Video

    Chattisgarh BJP MP Ramvichar Netam के भाई ने कहा- हारेगा Raman Singh | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है, ऐसे में एक तरफ जहां तमाम भाजपा के शीर्ष नेता इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि कैसे एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जाए तो दूसरी तरफ दूसरी तरफ भाजपा के अपने ही नेता और उनके परिजन पार्टी की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। भाजपा सांसद रामविचार नेताम के बड़े भाई पूरनमासी नेताम ने ऐलान किया है कि साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। नेताम ने यह बयान बलरामपुर के रामानुजगंज में आयोजित कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा के दौरान दिया।

    ramvichar netam

    पूरनमासी ने कहा कि यदि इस बार रामविचार चुनाव लड़ेगा तो उसकी हार होगी। अपने ही भाई के खिलाफ पूरनमासी के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने उन्हें गले से लगा लिया। आपको बता दें कि पूरनमासी नेताम को कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता है और वह राज्यसभा में सांसद रामविचार नेताम के सगे बड़े भाई हैं। वह कांग्रेस में 2013 में शामिल हुए थे और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

    गौर करने वाली बात यह है कि पूरनमासी नेताम की कोई भी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन कांग्रेस के लिए उनकी उपस्थिति पार्टी के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। जिस समय पूरनमासी ने यह बयान दिया था उस वक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, सांसद छाया वर्मा, कुरूणा शुक्ला सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

    इसे भी पढ़ें- भाजपा सांसद ने पीएम मोदी को नेपोलियन से बड़ा जादूगर बताया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+