मुंबई प्लेन क्रैश: यूपी सरकार की सफाई, 2014 में ही बेच दिया था विमान
मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में गुरुवार को एक चार्टर्ड प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। विमान घाटकोपर के रिहायशी इलाके में सर्वोदय अस्पताल के पास एक निर्माणाधीन इमारत के पास गिरा। क्रैश हुए चार्टर्ड विमान विमान पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो होने की वजह से माना गया कि ये विमान यूपी सरकार का ही है लेकिन अब इसको लेकर यूपी सरकार से साफ किया है कि विमान उनका नहीं है, इसे 2014 में ही मुंबई की एक कंपनी बेच दिया था।

उत्तर प्रदेश के नागरिक विमानन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बताया है कि यूपी सरकार ने चार साल पहले विमान को बेच दिया था और अब वही कंपनी विमान के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में यूपी सरकार का हादसे से कुछ भी संबंध नहीं है।
यूपी के सूचना विभाग के प्रमुख अवनीश अवस्थी ने भी साफ किया है कि हादसे का शिकार हुए विमान को उत्तर प्रदेश की सरकार से ना जोड़ा जाए। विशेष सचिव, नागरिक उड्डयन ने बताया है कि मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त विमान का कॉल साइन VT-UPZ है, जो कियूपी का हुआ करता था लेकिन 2014 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे मुंबई के यूवाई एविएशन को बेच दिया था।
दुर्घटना के वक्त विमान में दो पायलट और दो एयरक्राफ्ट मैनटेनेंस इंजीनियर सवार थे। हादसे में इन चारों की मौत हो गई, जबकि एक राहगीर भी प्लेन क्रैश की चपेट में आ गया और जिसमें उसकी जान चली गई। ये चार्टर्ड प्लेन जुहू एयरपोर्ट से टेस्टिंग के लिए उड़ा था, तभी क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन जलता हुआ एक निर्माणाधीन इमारत से जा टकराया।
हादसे के बाद इलाके की घेराबंदी कर दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्लेन का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की टीम भी जांच के लिए मौके पर जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications