Chardham Yatra: यमुनोत्री दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, पहाड़ी पर 'हाऊसफुल' क्यों? जानिए
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा को लेकर पहाड़ी पर शूट किया गया एक वीडयो सामने आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को लेकर गंभीर हो गए, हालांकि अब नियंत्रण पा लिया गया है। इस बीच एक वायरल वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें देखा गया कि यात्रा के पहले ही दिन यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।
यमुनोत्री मार्ग पर शरिवार दोपहर 2:30 बजे तीर्थयात्रियों की पहाड़ी रास्ते पर काफी भीड़ देखी गई। इसकी वजह इलाके में हल्की बारिश बताई गई। एक वायरल वीडियो में भक्तों की भीड़ पहाड़ी रास्ते पर खचाखच भरी हुई दिखाई दे रही है।

ऐसे में खतरनाक स्थिति बन गई। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ गई। दावा किया गया कि स्थिति से तीर्थयात्रिओं ने प्रशानस को अवगत कराया लेकिन इस बीच यमुनोत्री मार्ग पर लोक घंटों लाइन में खड़े रहे।
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शनिवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास ये वीडियो शूट किया गया। वीडियो में तीर्थयात्रियों को पहाड़ी रास्ते पर ट्रैकिंग करते हुए दिखाया गया क्योंकि इलाके में हल्की बारिश हो रही थी।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और यमुनोत्री धाम की तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पूरे इलाके में स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बता दें कि इसक हफ्ते शुक्रवार को केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के दरवाजे भक्तों के लिए खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो गई। यात्रा के पहले दिन ही यमुनोत्री जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़े देखी गई।












Click it and Unblock the Notifications