Aaj Ka Mantra: प्यार को अपना बनाने के लिए जरूर कीजिए इस मंत्र का जाप
Recommended Video

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार बिना जिंदगी...जिंदगी नहीं होती है, खुदा के इस अनमोल तोहफे का लुत्फ हर कोई उठाना चाहता है लेकिन हर किसी को प्यार नसीब हो, वो भी तो आसान नहीं होता। कई बार लोगों को उनकी मोहब्बत हासिल नहीं होती है, वो चाहकर भी अपने प्यार को जीत नहीं पाते हैं, तो ऐसे लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है, उनके लिए बस हम ये ही कहेंगे कि उन्हें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, हां उनके लिए हम कुछ मंत्र लेकर आए हैं, जिनका जाप करके वो अपनी हिम्मत को बढ़ा सकते हैं, जिससे कि उन्हें अपने प्यार को पाने में मदद मिलेगी।
ये रहे मंत्र..

ओम लक्ष्मी नमः
ओम लक्ष्मी नमः का मंत्र का जाप शुक्रवार को करें और रोज लक्ष्मी विष्णु की फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं।

ओम नम: शिवाय
16 सोमवार व्रत रखें और शहद से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से मनचाहा प्रेम मिलता है इस दौरान आप ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करें।

'ओम लक्ष्मी नारायण नम'
भगवान विष्णु और लक्ष्मी की तीन महीने तक विधि के अनुसार पूजा करने और मंत्र जाप से सच्चे प्रेम की मानोकामना पूर्ण हो जाती है। पूजा के दौरान आप 'ओम लक्ष्मी नारायण नम' का तीन माला जाप जरूर कीजिए।

ओम हुं ह्रीं सः कृष्णाय नमः
ओम हुं ह्रीं सः कृष्णाय नमः का जाप करने से मनचाहा प्रेम विवाह होता है। इस मंत्र के जाप के बाद भगवान श्रीकृष्ण के ऊपर शहद का छिड़काव करें।

ओम क्लीं नमः
अगर प्यार रूठा हुआ है तो उसे मनाने के लिए करें इस बीज मंत्र का जाप, वो मंत्र हैः- ओम क्लीं नमः।












Click it and Unblock the Notifications