चंद्रयान 3 लैंड होते ही चांद पर 'बिकने लगी चाय', राजू-पूजा की लव स्टोरी भी आई चर्चा में!
chandrayaan 3 funny video viral on social media: चंद्रयान 3 की सफलता पर सोशल मीडिया पर एक फन्नी वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें चांद पर चाय, पानी, आलू पूरी बिकते नजर आ रहे हैं।
Chandrayaan 3 Success Story and Funny Video Viral: 'अगला स्टेशन चांद है...। यहां आपको चाय मिलेगी...। आराम से बैठकर ताश पत्ती खेल सकते हो...। प्यास बुझाने को स्पेस नीर की बोतल है...। आलू पूरी भरपेट खाएं...। अजय, अनिल व राजीव सबका स्वागत है...। राजू-पूजा की प्रेम कहानी की एक झलक भी देखने को मिलेगी...।'

चंद्रयान 3 की 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही चांद पर 'चाय बिकने लगी' है। चांद वाले आलू-पूरी का ठेला लग गया है। प्रीपेड टैक्सी बूथ शुरू हो गया है। ऑनलाइन रॉकेट बुक होने लगे हैं। नवविवाहित जोड़े हनीमून के लिए चांद तक को चुनने लगे हैं।
दरअसल, यह सब वास्तविक नहीं बल्कि काल्पनिक है। एक भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल की शानदार क्रिएटिविटी है। ट्रैवल पोर्टल ने यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करके चंद्रयान 3 की कामयाबी की अनूठे अंदाज में बधाई दी है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद के साउथ पोल पर 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 मिशन के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग करवाई है। चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत दुनिया में पहला देश बन गया है जबकि चांद पर जाने वाले देशों की सूची में रूस, अमेरिका व चीन के बाद चौथे नंबर पर आ गया।
चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम एक चंद्र दिवस (धरती के 14 दिन) तक चांद की सतह पर रहेगा। लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर निकल चुका है, जो अब चांद पर चलेगा और जरूरी सूचनाएं इसरो तक पहुंचाएगा। खास बात यह है कि रोवर प्रज्ञान के पिछले टायरों से चांद पर अशोक स्तम्भ व इसरो के लोगो के निशान बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications