Chandrayaan-3 के चंद्रमा की सतह पर लैंड होते ही बिग बी ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें क्या बोले ये स्टार
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भारत को बधाई दी। साथ ही कहा कि भारत कई मायनों में प्रथम विश्व है। वहीं, अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी बधाई दी।
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को भारत को बधाई दी। इंस्टाग्राम पर बिग बी ने चंद्रमा और तिरंगे की एक मिक्स तस्वीर साझा की। साथ ही लिखा कि बहुत लंबे समय तक जब भारत का उल्लेख किया जाता था, तो इसे तीसरी दुनिया का देश कहा जाता था और मुझे इससे नफरत थी।
बिग बी ने यह भी कहा कि आज मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि भारत कई मायनों में प्रथम विश्व है। उन्होंने पोस्ट का अंत हिंदी में लिखे 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के साथ किया। इन बॉलीवुड हस्तियों ने भी दी बधाई...

- वहीं, एक्टर दिव्येंदु शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि हर भारतीय की तरह मुझे भी गर्व है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
- एक्टर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि हम चंद्रमा पर उतर गए हैं। इसका पूरा श्रेय इसरो और उन वैज्ञानिकों को जाता है जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की।
- एक्ट्रेस नुसरत भरुचा कहती हैं कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है और बहुत गर्व है।
14 जुलाई, 2023 को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3
आपको बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई, 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया था। इसरो के कठिन परिश्रम के बाद 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर विक्रम लैंडर ने सॉफ्ट लैंडिंग की। इस मिशन के साथ, भारत अब अमेरिका, रूस और चीन के साथ चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाले एकमात्र देशों में शामिल हो गया है। इसरो के अनुसार, मिशन के तीन उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग का प्रदर्शन करना, चंद्रमा पर घूमते हुए रोवर का प्रदर्शन करना और इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना है।












Click it and Unblock the Notifications