Chandrayaan-3: लॉन्च के बाद चंद्रयान-3 की खूबसूरत तस्वीर, Flight में बैठे यात्री के कैमरे में कैद
फ्लाइट पर बैठे एक यात्री ने अपने कैमरे से चंद्रयान की खूबसूरत तस्वीर कैद की है। लांच के बाद ये आकाश में ये बेहद खूबसूरत नजारा है।
Chandrayaan-3 from Indigo flight: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग एक ऐतिहासिक घटना है। चंद्रमा पर भेजे जा रहे इसरो के इस मिशन को पृथ्वी के अलावा फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने भी देखा। इसी खूबसूरत नजारे को कई लोगों ने प्लेन की विंडो से कैप्चर किया। चेन्नई से ढाका जा रही प्लेन के विंडो से खींची गई चंद्रयान-3 की कुछ ऐसी ही खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। प्लेन की विंडो से चंद्रयान का वीडियो शूट किया गया।
चंद्रयान-3 की वीडियो चेन्नई से ढाका जा रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E में सवार एक यात्री ने अपने कैमरे में कैद की। ये तस्वीर शुक्रवार को चंद्रयान-3 के उड़ान भरने के बाद ली गई। यात्रियों ने उस वक्त विंडो से चंद्रयान देखना शुरू किया जब पायलट की ओर से ऐतिहासिक मिशन के दृश्य को लेकर घोषणा की गई। इस दौरान एक यात्री ने अपने कैमरे में खूबसूरत दृश्य को कैद कर लिया।

6 बार पृथ्वी का चक्कर काटेगा मॉड्यूल
इसरो के अधिकारियों के अनुसार, रॉकेट से अलग होने के बाद, प्रणोदन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा की ओर बढ़ते हुए पृथ्वी से 170 किमी निकटतम और 36,500 किमी दूर के साथ एक अण्डाकार चक्र में लगभग 5-6 बार पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। ये चंद्रमा की कक्षा की ओर एक महीने तक यात्रा करता रहेगा। ये क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक चंद्रयान चंद्रमा की सतह से 100 किमी ऊपर नहीं चला जाता।
When #aviation meets 🤝#astronomy!
A passenger aboard @IndiGo6E 's #Chennai- #Dhaka flight has captured this beautiful liftoff of #Chandrayaan3 🚀 😍
Video credits to the respective owner.@ISROSpaceflight @SpaceIntel101 @Vinamralongani @elonmusk @ChennaiRains #ISRO pic.twitter.com/YJKQFeBh9b
— The Chennai Skies (@ChennaiFlights) July 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications