चंद्रयान-3: 'अक्षय कुमार ने शुरू की चांद पर शूटिंग', जानिए क्यों सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए एक्टर

Chandrayaan 3 & Akshay Kumar: 23 अगस्त 2023 के दिन भारत के वैज्ञानिकों ने स्वर्णिम इतिहास लिखा है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत के इस 'चंद्रविजय' के बाद लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

Chandrayaan 3

सोशल मीडिया पर तो बधाईयों का तांता लग गया है। आम से लेकर खास तक ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी इस गौरवान्वित पल पर ट्वीट किए हैं, जिनमें बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार भी शामिल हैं लेकिन उनके ट्वीट के बाद वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए और लोग उनका मजाक बनाने लग गए और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ट्रोल होने लग गए।

'अक्षय तो फिल्म की कहानी लेकर चांद पर पहुंच गए'

सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय कुमार की कई फनी तस्वीरों को पोस्ट किया है और जमकर मजे लिए हैं। किसी ने लिखा है कि 'अरे अक्षय तो फिल्म की कहानी लेकर चांद पर पहुंच गए' तो किसी ने लिखा कि 'अब तक तो शूटिंग शुरू भी हो गई होगी'।

'लगता है कि अक्षय ने तैयारी शुरू कर दी है'

तो किसी ने लिखा कि 'Project Chandrayaan', तो किसी ने लिखा कि 'अक्षय कुमार चंद्रयान 3 में चांद का किरदार निभाएंगे' तो किसी ने लिखा कि 'लगता है कि अक्षय ने तैयारी शुरू कर दी है।'

'मिशन मंगल' पर बनाई थी अक्षय ने फिल्म

आपको बता दें कि अक्षय कुमार 'मिशन मंगल' पर फिल्म बना चुके हैं और वो उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जो कि ज्वलंत विषयों पर फिल्में बनाते हैं इसलिए शायद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं, फिलहाल सोशल मीडिया मीम्स पर एक्टर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

क्या कहा अक्षय कुमार ने?

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 की सफलता पर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था कि 'एक अरब दिल आपको धन्यवाद कह रहे हैं @इसरो, आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है। भारत चांद पर है, हम चांद पर हैं। #चंद्रयान3।

चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न जारी

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न सोशल मीडिया पर लगातार जारी है, लोग मजेदार और हार्टटचिंग वीडियो और तस्वीरों से इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि चंदा मामा दूर के नहीं है, चंदा मामा टूर के हैं।।मामा घर जाएंगे मालपुआ खाएंगे✌️😊😊। तो किसी ने लिखा कि 'ना ये चंदा रुस का, ना ये जापान का, ना ये अमेरिकन प्यारे , ये तो है हिंदुस्तान का'।

'इंडिया इज नाउ ऑन द मून'

मालूम हो कि 'चंद्रयान 3' ने जब 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर जैसे ही चांद पर कदम रखा वैसे ही हर भारतीय की आंखें खुशी से छलछला उठीं और सीना गर्व से चौड़ा हो गया। आपको बता दें कि इसरो की इस सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि 'ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है, ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+