पीएम मोदी के उपवास पर कुछ इस तरह से चंद्रबाबू नायडू ने कसा तंज

नई दिल्ली। भाजपा के तमाम नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से 12 अप्रैल को एक दिन का उपवास रखा था, उसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। नायडू ने कहा कि इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ है कि देश के प्रधानमंत्री ने भूख हड़ताल की हो। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने से नाराज चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक वजहों से प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया।

chandrababbu naidu

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि जिस तरह से राजनीतिक वजहों के चलते आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया और प्रधानमंत्री भूख हड़ताल पर बैठे, उसके बाद ये लोग अन्य राज्यों को भी उकसा रहे हैं। ऐसी हरकते करके इन लोगों को सिर्फ हार मिलेगी। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर टीडीपी ने एनडीए से अपना गठबंधन तोड़ लिया था और पीएम मोदी पर उनकी सरकार के भीतर फूट डालने का आरोप लगाया था।

एक तरफ जहां नायडू ने पीएम के अनशन पर सवाल खड़ा किया है तो दूसरी तरफ कपिल सिब्बल ने भी पीएम मोदी के उपवास पर तंज कसते हुए गुरुवार को कहा था कि पीएम को देशभर में महिलाओं के साथ हो रहे रेप और अत्याचार के खिलाफ भी अनशन करना चाहिए। कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बलात्कार के खिलाफ भी उपवास रखना चाहिए और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में योगी सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराना चाहिए। आपको बता दें कि भाजपा आज देशभर में संसद की कार्रवाई नहीं चल पाने की वजह से उपवास कर रही है। जिसपर निशाना साधते हुए सिब्बल ने पीएम मोदी से बलात्कार के मुद्दे पर भी उपवास करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें- आधी रात को हुए कैंडल मार्च में भीड़ में प्रियंका ने खोया आपा, लोगों को कोहनी मारते हुए आगे बढ़ीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+