चंडीगढ़ के डेंटिस्ट ने लगाया अमेरिकी महिला को '7 लाख का जबड़ा', घर पहुंचते ही टूटा
डिसूजा नाम की महिला ने पिछले महीने चंडीगढ़ के डेंटिस्ट डॉ. मोहन धवन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था
नई दिल्ली। चंडीगढ़ में इलाज के नाम पर एक यूएस की महिला के साथ ठगी करने के मामले में आरोपी डेंटिस्ट की जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी। चंडीगढ़ के डेंटिस्ट डॉ. मोहन धवन की एंटीसिपेटरी बेल मंगलवार को जिला अदालत ने खारिज कर दी। अमेरिकी महिला ने सेक्टर-21 के डॉ. धवन से डेंटल इंप्लांट प्रोसिजर करवाया था जो कुछ ही दिनों में खराब हो गया। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी और पुलिस ने कई धाराओं के तहत डेंटिस्ट के खिलाफ केस दर्ज किया था।

डिसूजा नाम की महिला ने पिछले महीने चंडीगढ़ के डेंटिस्ट डॉ. मोहन धवन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।एनआरआई महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि एक ब्रोकर और डॉक्टर मोहन धवन मे मिलकर सात लाख रुपए से अधिक का चूना लगाया। डिसूजा ने बताया कि जब वह चंडीगढ़ से डेंटल इंप्लांट प्रोसिजर कराकर अमेरिका पहुंची तो उसका ऊपरी जबड़ा टूट गया। इसको लेकर जब महिला ने डॉक्टर मोहन धवन से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क करने की कोशिश की लेकिन डॉक्टर ने वाईफाई ना होने का बहाना बताकर बात तक नहीं किया। महिला ने बताया है कि डॉक्टर ने ईमेल और मैसेज का भी जवाब नहीं दिया।
इस मामले में सुनवाई के दौरान जज हरिश आनंद ने कहा कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि डेंटिस्ट ने गलत किया है लिहाजा पुलिस कस्टडी में पूछताछ जरुरी है। ये पूरी घटना पिछले साल अगस्त की है जब यूएस में रहने वाली डिसूजा चंडीगढ़ आई थीं। वहीं इस मामले के बाद डिसूजा ने कहा है कि वो अब कभी चंडीगढ़ नहीं आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications