मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की बढ़ी मुश्किलें, 1 करोड़ के मामले में मिला नोटिस, कपिल शर्मा की 'बुआ' ने किया केस
चंडीगढ़, 07 अगस्त: मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। चंडीगढ़ के एक कोर्ट ने एक्ट्रेस उपासना सिंह की तरफ से दायर केस में मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू को नोटिस जारी किया है। पूरा मामला एक फिल्म के प्रमोशन से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का है। ऐसे में कोर्ट ने उपासना सिंह की ओर से दर्ज मामले में हरनाज संधू को 7 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

4 अगस्त को हरनाज के खिलाफ दायर किया मुकदमा
दरअसल, 'द कपिल शर्मा शो' में 'बुआ' का कैरेक्टर करने वालीं उपासना सिंह ने हाल ही में 4 अगस्त को हरनाज कौर संधू के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया था। जिसमें हरनाज कौर संधू से कथित तौर पर एक कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने और उनके बीच हुए प्रमोशन एंग्रीमेंट का पालन ना करने के लिए 1 करोड़ रुपए के हर्जाने का दावा किया था।

फिल्म से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन
उपासना सिंह ने बताया था कि उन्होंने हरनाज संधू को अपने बैनर संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो एलएलपी के तहत साल 2020 में एक पंजाबी फीचर फिल्म 'बाई जी कुट्टंगे' में लीड एक्टर के तौर पर साइन किया था। एक्ट्रेस उपासना ने दावा किया कि 13 दिसंबर, 2020 को साइन किए गए समझौते के अनुसार फिल्म का प्रमोशन करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ना इवेंट में पहुंची और ना उन्होंने उनका कॉल उठाया।

हरनाज कौर को 7 सितंबर तक जवाब देना होगा
वहीं अब इस मामले में चंडीगढ़ की एक अदालत ने अभिनेत्री उपासना सिंह द्वारा दायर एक मामले में मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू को नोटिस जारी किया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट ने हरनाज कौर को 7 सितंबर 2022 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

उपासना सिंह ने लगाए संधू पर गंभीर आरोप
उपासना सिंह ने आरोप लगाया कि मिस यूनिवर्स 2021 बनने के बाद हरनाज का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरनाज संधू ने प्रोडक्शन हाउस के साथ-साथ अन्य शर्तों को भी अनदेखा किया। एक्ट्रेस के मुताबिक हरनाज ने एक भी मैसेज या भेजे गए किसी भी ई-मेल का कोई जवाब नहीं दिया।

आर्थिक रूप से भारी नुकसान झेल रही उपासना सिंह
यहां तक के मिस यूनिवर्स की ओर से इस तरह के बुरे बर्ताव के बाद फिल्म ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को खो दिया, इसकी रिलीज की तारीख से समझौता किया गया और लास्ट रिलीज डेट 27 मई, 2022 से 19 अगस्त, 2022 तक के लिए पोस्टपोन कर दी गई। उपासना सिंह ने दावा किया कि उनके व्यवहार की वजह से उन्हें आर्थिक रूप से भारी नुकसान हो रहा है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications