'परिवार से महीनों तक बात नहीं, फोन नहीं देखा', रामलला की मूर्ति बनाने वाले की तारीफ में क्या बोले चंपत राय
Arun Yogiraj News: अयोध्या के राम मंदिर के लिए मैसूर के जाने माने मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की मूर्ति बनाई है। अरुण योगीराज की बनाई रामलला की मूर्ति को ही मूर्ति राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
अब सीएमओ और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मूर्तिकार अरुण योगीराज की जमकर तारीफ की है। राम मंदिर का 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है।

सीएमओ के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार, मैसूर के अरुण योगीराज ने मूर्ति के निर्माण के दौरान महीनों तक अपने परिवार के साथ किसी भी तरह से कोई बातचीत नहीं की। उन्होंने ऐसा करके समर्पण का एक अद्वितीय स्तर दिखाया है।
अरुण योगीराज की तारीप में क्या-क्या बोले चंपत राय
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को अरुण योगीराज के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, मूर्ति के निर्माण के दौरान अरुण योगीराज की एकाग्रता और बलिदान उल्लेखनीय है।
चंपत राय ने कहा, मूर्ति बनाते समय काम में कोई विघ्न न आए इसके लिए उन्होंने महीनों तक अपने परिवार वालों से बात तक नहीं की। उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा तक नहीं देखा, मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं किया।
चंपत राय बोले- महीनों तक बिना फोन के रहे हैं अरुण योगीराज
चंपत राय ने कहा कि प्रतिमा के निर्माण कार्य के दौरान अरुण योगीराज ने जिस तरह अपना जीवन व्यतीत किया उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। काम के दौरान उन्होंने महीनों तक फोन तक नहीं छुआ। यहां तक कि वह अपने बच्चों और परिवार से भी बात नहीं करते थे।
चंपत राय ने कहा कि अरुण योगीराज कई पीढ़ियों से मूर्ति निर्माण के काम से जुड़े हुए हैं। उनके पूर्वज भी यही काम करते आये हैं।
बता दें कि केदारनाथ में शंकराचार्य की मूर्ति भी अरुण योगीराज ने बनाई है। उन्होंने दिल्ली में इंडिया गेट के नीचे सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति भी बनाई है। श्री रामलला की मूर्ति के चयन की प्रक्रिया के दौरान उनकी मूर्ति का चयन किया गया। सभी ट्रस्टियों ने उनके कार्य की सराहना की है।












Click it and Unblock the Notifications