'रामलला को 24 घंटे जगाकर रखेंगे क्या...', राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ऐसा क्यों कहा?
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान फरवरी में पूरा होने बाद अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। राम मंदिर ट्रस्ट ने अब रामलला के जन्मोत्सव यानी चैत्र राम नवमी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामनगरी पहुंचने वाले श्रद्धाओं से खास अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालु अपने समूह में ही रहें, इससे भटकने की स्थिति या फिर भीड़ में खोने से बचा जा सकेगा है। वहीं उन्होंने मंदिर दर्शन के शेड्यूल में बदलाव से इनकार किया और कहा कि इस बार नवरात्र में रामलला की पूजा-अर्चना के लिए करीब 1 लाख 50 हजार भक्त यहां आ रहे हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, " प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों की संख्या में वृद्धि हुई है, रामनवमी में रामलला की पूजा-अर्चना के लिए 1 लाख से 1 लाख 50 हजार के बीच भक्त यहां आ रहे हैं। इससे पहले होली मिलन समारोह में भी भारी भीड़ उमड़ने की सूचना मिली थी।"

चंपत राय ने अयोध्या में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हमें इस बात पर विचार करना हो क्या अयोध्या इतनी बड़ी संख्या में मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है? यहां गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को सुविधा देना सबसे बड़ी चुनौती है। राम नवमी पर लाखों मेहमानों का आना एक बड़ी चुनौती होगी। पीने के लिए पानी उपलब्ध है, लेकिन भोजन फिर भी एक चुनौती है। हालांकि अब तक यहां भगदड़ की कोई घटना नहीं देखी गई है, और हमें उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा...।"
रामलला के 24 घंटे जगा कर नहीं रख सकते: चंपत राय
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से खास अनुरोध करते हुए कहा, "हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि राम मंदिर के दर्शन के दौरान अपने समूह के साथ रहें...मैं यहां आने वाले लोगों से भी अनुरोध करता हूं कि वे अपने साथ 'सत्तू' लेकर आएं और उसे खाएं, इससे उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी। कई लोगों ने 22 घंटे के लिए 'दर्शन' आयोजित करने का सुझाव दिया, लेकिन यह भी संभव नहीं है, राम लला को 24 घंटे जगा कर रखेंगे क्या?"












Click it and Unblock the Notifications