केंद्र का SC में हलफनामा, 'बढ़ रहे कोरोना केस, बनाने होंगे मेकशिफ्ट अस्पताल'
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। इसमें सरकार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऐसे में बड़ी संख्या में मेक-शिफ्ट अस्पतालों की स्थापना करनी होगी। केंद्र सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि अब देश में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में निकट भविष्य में मौजूदा अस्पतालों के अलावा कोरोना मरीजों के लिए अस्थाई मेक-शिफ्ट अस्पतालों का निर्माण करना होगा। ताकि उनकी देखभाल की जा सके।
Recommended Video

अपने हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा है कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना रोगियों के लोड को वहन करने के लिए स्वास्थ्य देखभाल कार्य बल का संरक्षण समय की आवश्यकता है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले तीन-चार दिन में तो रोज 8 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि गुरुवार को 9 हजार से अधिक केस रिपोर्ट हुए। गुरुवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस के कुल केस की संख्या 2.17 लाख तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 6 हजार का आंकड़ा पार कर गया।












Click it and Unblock the Notifications