सुप्रीम कोर्ट को मिले दो और जज, केंद्र ने जस्टिस भुइयां और एसवी भट्टी की नियुक्तियों को किया अधिसूचित

केंद्र ने मुख्य न्यायाधीश उज्जवल भुइयां और एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की नियुक्ति को अधिसूचित किया है।

केंद्र ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उज्जवल भुइयां और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त को अधिसूचित किया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले हफ्ते उनकी पदोन्नति की सिफारिश की थी।

न्यायमूर्ति भुइयां वर्तमान में तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं और न्यायमूर्ति भट्टी केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। उनकी नियुक्तियों के साथ, सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या में से 32 न्यायाधीश हो जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस भुइयां का कार्यकाल 2 अगस्त 2029 तक और जस्टिस भट्टी का 6 मई 2027 तक होगा।

Justices Bhuyan and SV Bhatti

कॉलेजियम के कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान न्यायमूर्ति भुइयां ने कानून के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया है। उन्होंने कराधान के कानून में विशेषज्ञता और डोमेन ज्ञान हासिल किया है। उन्होंने बंबई हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है।

इसके साथ ही न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां को 17 अक्टूबर 2011 को गुवाहाटी हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ ही 28 जून से तेलंगाना राज्य के लिए हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश के हाई कोर्ट के न्यायाधीश और बाद में केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भट्टी पर कॉलेजियम ने अपनी राय रखते हुए कहा कि कानून की विभिन्न शाखाओं के मुद्दों से संबंधित उनके द्वारा लिखे गए निर्णय उनकी कानूनी कौशल और क्षमता की गवाही देते हैं। आंध्र प्रदेश राज्य के प्रतिनिधित्व के अलावा न्यायमूर्ति भट्टी की नियुक्ति एक मूल्यवर्धन प्रदान करेगी। जस्टिस भट्टी मूल हाई कोर्ट (आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट ) का अगस्त 2022 से सुप्रीम कोर्ट की बेंच में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+