बफर स्टॉक से राज्यों को 28 रुपए किलो प्याज देगी केंद्र सरकार, स्टॉक लिमिट घटाई
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली, मुंबई-चंडीगढ़ समेत देश के दूसरे शहरों में ऊंचे दामों से लोग बेहाल हैं। देश में प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने, और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। थोक विक्रेताओं के लिए प्याज की स्टॉक लिमिट को 25 मीट्रिक टन और खुदरा व्यापारियों के लिए 2 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्टूबर को मुंबई में खुदरा प्याज की कीमतें 86 रुपये किलो, चेन्नई में 83 रुपये किलो, कोलकाता में 70 रुपये किलो और दिल्ली में 55 रुपये किलो थीं।

Recommended Video
कन्ज्यूमर अफेयर्स विभाग की प्रधान सचिव लीना नंदन ने कहा कि, हमने कीमत वृद्धि पर अंकुश लगाने के प्रयासों को तेज कर दिया है। हमने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों से खुदरा हस्तक्षेप के लिये बफर स्टॉक से प्याज लेने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही हमने आज से प्याज के स्टॉक करने की सीमा तय कर दी है। इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। होलसेलर्स के लिए 25 मिट्रिक टन स्टॉक लिमिट है और और खुदरा व्यापारियों के लिए 2 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों को उनकी जरूरत के हिसाब से प्याज की आपूर्ति की है। अब तक कीमतें स्थिर करने के लिए 35 मिट्रिक टन प्याज राज्यों को दी जा चुकी है। लीना नंदन ने कहा कि, एक देश के तौर पर प्याज के काफी बड़े उपभोक्ता हैं। कुछ ऐहतियाती कदम प्याज के उत्पादन को लेकर उठाए गए हैं, लेकिन सितंबर के दूसरे हफ्ते से प्याज की कीमतों में तुलनात्मक बढ़ोतरी दर्ज की गई। हमने इसका मुकाबला करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। यह पहली बार है जब हमने उस स्टॉक की कैलिब्रेटेड रिलीज़ द्वारा बढ़ती कीमत का ध्यान रखने के लिए 1 लाख मीट्रिक टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया है।
उन्होंने कहा कि असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और तमिलनाडु ने इसमें रुचि दिखाई है। ये राज्य बफर स्टॉक से कुल 8,000 टन प्याज ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय, अन्य राज्यों से प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। केंद्र नासिक, महाराष्ट्र के बफर स्टॉक से 26-28 रुपये प्रति किलोग्राम की खरीद दर पर उन राज्यों को प्याज की पेशकश कर रहा है, जो अपने आप स्टॉक को उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों को प्याज पहुंचाये जाने की जरुरत है, उनके लिए कीमत 30 रुपये प्रति किलोग्राम हो।
उन्होंने कहा कि, खरीफ प्याज के मंडियों में जल्द ही पहुंचने की संभावना है और सरकार को उम्मीद है कि 37 लाख टन की अनुमानित खरीफ फसल उत्पादन के बाजार में आने के बाद बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे कीमतें कम होंगी। वहीं खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में वर्षा के कारण प्याज की कीमत में वृद्धि हुई है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications