सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने का कोई प्रस्ताव नहीं: केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान गाने को अनिवार्य करने का उनका कोई प्रस्ताव नहीं है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि सरकारी स्कूलों और सरकार से संबद्ध स्कूलों में राष्ट्रगान गाने को अनिवार्य करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। लोकसभा में केंद्र सरकार ने कहा कि सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में राष्ट्रगान को अनिवार्य करने का सरकार का कोई प्रस्ताव नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि राष्ट्रीय गान बजते समय सिनेमाहॉल के पर्दे पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाना अनिवार्य होगा साथ ही साथ सिनेमाघर में मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय गान के सम्मान में खड़ा होना होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर विरोध भी हुए। सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर काफी चर्चाएं हुई।












Click it and Unblock the Notifications