जस्टिस दीपक मिश्रा होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, जानिए उनसे जुड़ी 5 बातें

जस्टिस दीपक मिश्रा ने 1977 में ओडिशा हाईकोर्ट से बतौर वकील करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में वह ओडिशा हाईकोर्ट के जज बने।

नई दिल्ली। जस्टिस दीपक मिश्रा देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वह चीफ जस्टिस जे एस खेहर की जगह लेंगे। जस्टिस खेहर का कार्यकाल 27 अगस्त को समाप्त हो रहा है जिसके बाद जस्टिस दीपक मिश्रा कार्यभार संभालेंगे।

जस्टिस दीपक मिश्रा होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, जानिए उनसे जुड़ी 5 बातें

जस्टिस दीपक मिश्रा ने 1977 में ओडिशा हाईकोर्ट से बतौर वकील करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में वह ओडिशा हाईकोर्ट के जज बने। जस्टिस मिश्रा ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले देश के तीसरे प्रधान न्यायाधीश होंगे। इससे पहले ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले रंगनाथ मिश्रा और जीबी पटनायक चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रह चुके हैं।

भारत के प्रधान न्यायाधीश बनने जा रहे दीपक मिश्रा का बिहार से भी नाता रहा है। जस्टिस दीपक मिश्रा बिहार के मुख्य न्यायाधीश रह चुके है, 2009 में तत्कालिन राज्यपाल देवानंद कुंवर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

ओडिशा के रहने वाले जस्टिस मिश्रा का जन्म 3 अक्टूबर 1953 को हुआ था। वह 28 अगस्त को भारत के 45वें प्रधान न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल 2 अक्टूबर 2018 तक रहेगा।

जस्टिस दीपक मिश्रा देश के चार हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ओडिशा, मध्यप्रदेश, बिहार और दिल्ली के हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक मिश्रा ने अपनी सेवाएं दी है। इनको याकूब मेनन पर दिए गए फैसले के लिए भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+