कोरोना के बीच 2 राज्यों में मिला 'बर्ड फ्लू' वायरस, पक्षियों की मौत के बाद केंद्र ने भी जारी किया अलर्ट
Bird Flu Virus: पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान है। इस बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में कौवों की मौत हो गई। इन मौतों के पीछे की वजह 'बर्ड फ्लू' वायरस को बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है। साथ ही सभी राज्यों को इसके खतरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब जिन-जिन इलाकों में कौवों की मौत हुई है, वहां पर लोगों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकी इस वायरस को इंसानों में फैलने से रोका जा सके। बर्ड फ्लू पहले भी कई बार भारत में कहर बरपा चुका है।

राजस्थान के प्रमुख सचिव कुंजी लाल मीणा ने रविवार को कहा कि अब तक कोटा में 47, झालावाड़ में 100 और बारां में 72 कौवों की मौत हुई है। बूंदी में भी कौवों की मौत की खबर थी, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को झालावाड़ में 25, बारां में 19, कोटा में 22 और जोधपुर में 152 कौवे मृत पाए गए थे। मीणा के मुताबिक प्रशासन की ओर से एक कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जहां पर बर्ड फ्लू से जुड़ी जानकारियां दी और ली जा सकती हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तीन दिन पहले मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 50 कौवे मरे हुए मिले थे, जिनमें बर्ड फ्लू वायरस मिला है। मामले में इंदौर के पशु चिकित्सा सेवा के उप निदेशक प्रमोद शर्मा ने कहा कि शहर के डेली कॉलेज कैंपस में शुक्रवार को 20 कौवों के शव मिले, जिनके सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं। अभी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं इंदौर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि करीब 50 कौवों में H5N8 वायरस मिल चुका है।
केंद्र ने भी दिए निर्देश
कोरोना महामारी से केंद्र सरकार ने भी सबक लिया है। हालात नहीं बिगड़ें ऐसे में राज्यों को बर्ड फ्लू से संबंधित अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही मृत पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं जहां-जहां पर पक्षियों के शव मिल रहे वहां पर जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकी संदिग्ध फ्लू के मरीजों को अलग किया जा सके। इंदौर प्रशासन के मुताबिक कॉलेज परिसर के 5 किलोमीटर के एरिया में घर-घर जाकर जांच की जा रही है। साथ ही स्वैब सैंपल लिए जा रहे हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications