मजदूर यूनियन की हड़ताल का दूसरा दिन, पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने बसों को बनाया निशाना

नई दिल्ली। अलग-अलग मदजूर संगठनों ने 8 और 9 जनवरी को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। सभी यूनियनों का दावा है कि सरकारी, संगठित और असंगठित क्षेत्र के करीब 20 करोड़ मजदूर और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। आज हड़ताल के दूसरा दिन है और कई जगह हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में प्रदर्शनकारियों ने बसों में तोड़फोड़ की जिसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है।

Central Trade Unions 48-hour strike Protesters vandalised government bus in west bengal

इस तोड़फोड़ की घटना में बस का ड्राइवर भी जख्मी हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा जा रहा है। हावड़ा में भी हिंसक घटनाओं की खबर आ रही है। प्रदर्शनकारियों द्वारा कई बसों में तोड़फोड़ की गई है। इसमें 2 छात्र घायल हो गए हैं। दिल्ली, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कई श्रमिक संगठन सड़कों पर अपनी-अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस हड़ताल का असर कई राज्यों में देखने को मिला है। दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर मजदूर संगठनों के विरोध और रैलियों का काफी असर दिखाई दिया है। संगठनों का कहना है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने श्रमिक कल्याण के कदम उठाने के बजाए दमनकारी नीतिया अपना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+