अब ट्रेन में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगेगा बैन, सेंट्रल रेलवे का अहम फैसला!
नई दिल्लीः सेंट्रल रेलवे ने ट्रेनों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि ट्रेनों में प्लास्टिक के कप, प्लास्टिक की प्लेट आदि पर रोक लगाने की बात कही गई है। आने वाले समय में ट्रेनों में चाय के लिए पेपर कप, खाने के लिए भी पेपर प्लेट का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें, हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद सेंट्रल रेलवे द्वारा उच्च स्तरीय बैठक की गई, जिसमें प्लास्टिक खरीदने और बेचने पर बैन लगाने का फैसला लिया गया। हालांकि, इस फैसले को अभी तक लागू नहीं किया गया है।

आईआरसीटीसी ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की
सेंट्रल रेलवे की उच्च स्तरीय बैठक में भारतीय रेलवे खानपान पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के सीनियर अधिकारियों के अलावा रेलवे स्टेशन के स्टॉल मालिकों ने भी बैठक में भाग लिया। इसमें प्लास्टिक से होने वाली परेशानियों के बाद ये तय किया गया है कि रेलवे में प्लास्टिक से बने किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

प्लास्टिक पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है
प्लास्टिक बैन लगाने के बाद केंद्रीय रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी स्टॉल मालिकों और खानपान अधिकारियों को प्लास्टिक प्रोडक्ट्स पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि सभी स्टॉल मालिकों को स्टॉक को जल्दी से जल्दी खत्म करने का आदेश दिया गया है। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनों पर भोजन परोसे के लिए प्लास्टिक चम्मचों के वैकल्पिक विकल्पों की तलाश की जा सकती हैं लेकिन इस पर अभी कुछ फैसला नहीं हुआ। इसके लिए सेंट्रल रेलवे 10 मई, 2018 को एक और बैठक आयोजित करेगी।

महाराष्ट्र सरकार ने लगाया था प्लास्टिक पर बैन
बता दें, 23 मार्च को, महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र में प्लास्टिक और थर्मोकॉल उत्पाद कंपनियों को नोटिस भेजा था। जिसमें सभी प्रकार के प्लास्टिक, थर्मोकॉल आदि के उत्पाद और आयात पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications