Central Railway: यात्रा के दौरान नकदी की चिंता खत्म! अब ट्रेनों में भी होगा एटीएम, ट्रॉयल शुरू
Central Railway: कई बार ट्रेन में सफर करते समय ऑनलाईन पेमेंट में दिक्कत आने लगती है और उस वक्त हमारे पास कैश नहीं होता है ऐसे में हमें अपनी यात्रा में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में क्या हो अगर आपको ट्रेन में ही पैसे निकालने की सुविधा मिल जाए...जी हां! चौंकिए मत अब भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को और आसान बनाने के लिए ट्रेन में ATM सर्विस की सुविधा देने जा रही है इसके लिए ट्रॉयल भी शुरू हो चुका है।
मुंबई और मनमाड के बीच चलने वाली प्रसिद्ध पंचवटी एक्सप्रेस अब यात्रियों के लिए एक नई और अनूठी सुविधा लेकर आई है।

मध्य रेलवे (Central Railway) ने इस ट्रेन के वातानुकूलित चेयर कार कोच में प्रायोगिक तौर पर एक स्वचालित टेलर मशीन (ATM) स्थापित की है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान नकदी निकालने की सुविधा प्रदान करना है, जिससे वे अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव कर सकें।
Central Railway का एटीएम ट्रॉयल ?
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, स्वप्निल नीला ने जानकारी दी कि यह एटीएम एक निजी बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया है और इसे फिलहाल परीक्षण के तौर पर पंचवटी एक्सप्रेस में स्थापित किया गया है। यह ट्रेन प्रतिदिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और नासिक जिले के मनमाड जंक्शन के बीच चलती है। ट्रेन अपनी एक ओर की यात्रा लगभग 4 घंटे 35 मिनट में पूरी करती है, और इंटरसिटी यात्राओं के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मानी जाती है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह एटीएम कोच के पिछले हिस्से में एक विशेष कक्ष में लगाया गया है, जिसे पहले एक अस्थायी पैंट्री के रूप में उपयोग किया जाता था। कोच में इस बदलाव को मनमाड स्थित रेलवे वर्कशॉप में अंजाम दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा और एटीएम की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए इस कक्ष में एक मजबूत शटर दरवाजा लगाया गया है।
Indian Railway ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह पहल यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। आज के डिजिटल युग में, नकदी की आवश्यकता भले ही कम हो रही हो, लेकिन यात्रा के दौरान आकस्मिक जरूरतें कभी भी उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में ट्रेन के भीतर एटीएम होना एक बड़ी सुविधा साबित हो सकती है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर रुककर या बाहर जाकर नकदी निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
फिलहाल, यह सेवा ट्रायल मोड में शुरू की गई है और यात्रियों की प्रतिक्रिया एवं तकनीकी संचालन के आधार पर इसका मूल्यांकन किया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है और यात्रियों को इससे लाभ होता है, तो रेलवे इस सुविधा को अन्य ट्रेनों और मार्गों में भी लागू करने पर विचार कर सकता है। यह एक बड़ा कदम हो सकता है भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधा-सम्पन्न यात्रा अनुभव देने की दिशा में।












Click it and Unblock the Notifications