केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को मिला प्रमोशन, टेरिटोरियल आर्मी में बने कैप्टन
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर राजनेता होने के साथ ही सैनिक भी हैं। उन्हें 2016 में टेरिटोरियल आर्मी में कमीशन करके लेफ्टिनेंट बनाया गया था। अब 5 साल बाद उन्हें प्रमोशन करके कैप्टन बनाया गया है। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले के अनुराग ठाकुर पहले ऐसे मंत्री बन गए हैं जिन्हें नियमित कमीशन अधिकारी (रेगुलर कमीशन अधिकारी) बनाया गया है।
Recommended Video

अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है "जुलाई 2016 में मुझे टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन किया गया था। आज मैं यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं कि मुझे कैप्टन की रैंक में प्रमोट किया गया है। मैं भारत माता के तिरंगे के लिए अपना फर्ज निभाने और लोगों की सेवा के लिए दिया वचन निभाने के तैयार हूं।"
वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा "कुछ समय पहले ही हुए टेरिटोरियल आर्मी के पाइपिंग समारोह के बाद मैने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की।"


Click it and Unblock the Notifications
