वेंटिलेटर्स विवाद पर केंद्र की सफाई, कहा-राज्यों को सही समय पर दिया, राज्य सरकारों ने नहीं किया इस्तेमाल
वेंटिलेटर्स विवाद पर केंद्र की सफाई, कहा-राज्यों को सही समय पर दिया, राज्य सरकारों ने नहीं किया इस्तेमाल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वेंटिलेटर्स को लेकर लग रहे सभी आरोपों का खारिज किया है। केंद्र सरकार ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि राज्यों को समय पर वेंटिलेटर्स मुहैया करवाए गए थे। केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सप्लाई किए गए वेंटिलेटर में से बड़ी संख्या राज्यों ने इस्तेमाल नहीं किए।

इन वेंटिलेटर्स को इस्तेमाल न करने का फैसला केंद्र सरकार का था, वो वेटिलेंटर्स राज्यों के गोदामों में पड़े हैं, जबकि केंद्र ने वक्त पर उन्हें ये मुहैया करवाया था। सरकार ने साफ किया है कि राज्यों को सारे लॉट तुरंत भेज गए। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाए गए थे कि केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर क दौरान खरीदे गए 13000 वेंटिलेटर्स राज्यों को मुहैया नहीं कराए और ये बिना इस्तेमाल के ही रह गए ।
आरटीआई के हवाले से आई क रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पीएम केयर्स फंड से जून 2020 में 59873 वेंटिलटर्स खरीदए। जबकि 1 जून 2021 तक राज्यं को 46900 वेंटिलेटर्स की मुहैया करवाए गए। केंद्र ने ये वेंटिलेटर्स 36 राज्यों को उपलब्ध करवाएं, जिसमें सबसे ज्यादा गुजरात को 5600 वेटिलेंटर्स दिए गए। वहीं सबसे कम 10 सिक्किम को दिए गए। केंद्र सरकार ने राज्यों से वेंटिलटर्स इंस्टॉलेशन में तेजी लाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications