मोदी सरकार का कश्मीर के लिए बड़ा तोहफा, 80 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के लगभग 5 महीने बाद केंद्र सरकार ने राज्य के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। मोदी सरकार ने बुधवार को जम्मू और कश्मीर के लिए 80 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है। यह पैकेज राज्य में विकास से संबंधित कार्य के लिए दिया गया है। इसकी जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दी है। बता दें कि इस समय केंद्र सरकार के कई मंत्री जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं।

इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर छह हजार करोड़ रुपये की परियोजना 'अटल जल मिशन योजना' को मंजूरी दी। 'अटल टनल' के लिए भी चार हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कई मंत्री जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। राज्य की विकास परियोजनाओं की जानकारी लेने के लिए केंद्रीय मंत्री जम्मू-कश्मीर का लगातार दौरा कर रहे हैं। हाल ही में पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी समेत कई मंत्रियों ने वहां का निरीक्षण किया है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी भी जम्मू-कश्मीर के तीन दिनी दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वहीं बुधवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी श्रीनगर के लाल चौक गए और वहां के लोगों से कुछ समय तक बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications