केंद्र सरकार ने सर्वाधिक कोरोना प्रभावित 5 राज्यों के लिए बनाई हाई लेवल टीम

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और छत्तीसगढ़ राज्यों में बढ़ते कोरोना रोगियों को देखते हुए केद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम तैयार की है। केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक तैयार उच्त स्तरीय टीम की प्रतिनियुक्ति प्रभावित पांचों राज्यों में की गई है, जहां हाल के दिनों में कोरोना के नए मामले लगातार दर्ज किए जा रहे हैं।

corona

रिपोर्ट के मुताबिक उच्च स्तरयी केंद्रीय टीम राज्यों के प्रयासों को समर्थन देते हुए उसकी निगरानी भी करेगी। टीम प्रभावित राज्यों के कंटेनमेंट, टेस्टिंग, संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण उपायों और कोरोना पॉजिटिव मामलों के कुशल क्लीनिकल प्रबधन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगी।

corona

देश में कोरोना के नए मामलों से चिंतित पीएम मोदी ने गुरूवार को कोरोना महामारी के खिलाफ अनुसंधान और वैक्सीन विकास पारिस्थितिकी तंत्र की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने टेस्टिंग टेक्नोलॉजी, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, ड्रग्स और थैरेप्यूटिक्स समेत कोरोना के खिलाफ शोध और वैक्सीन तैनाती की समीक्षा की थी।

corona

प्रधानमंत्री मोदी ने समीक्षा बैठक में घरेलू कोरोना वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के व्यापक वितरण और वितरण तंत्र का जायजा भी लिया, जिसमें पर्याप्त खरीद के लिए मैकेनिज्म बनाने और थोक-भंडार के लिए प्रौद्योगिकी, वैक्सीन वितरण के लिए शीशियों को भरने और उसके प्रभावी वितरण सुनिश्चित करना शामिल है।

corona

गौरतलब है पिछले कुछ दिनों में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कोरोना के मामलों के दोगुना होने में लगने वाले समय में सुधार हुआ है। अगस्त के मध्य में जहां यह औसत लगभग 26 दिन था, वह गिरकर अब 73 दिन हो गया है।

corona

यानी अब 73 दिन में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो रहे हैं। वहीं, कोरोना से हुई मौत को लेकर एक महत्वपूर्ण आकंड़ा सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मौत के शिकार हुए 70 फीसदी से अधिक मरीज किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। मतलब कि स्वस्थ लोगों को कोरोना संक्रमण का अधिक बुरा असर नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+