31 मार्च तक जारी रहेंगी मौजूदा कोविड गाइडलाइन: गृह मंत्रालय
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की हैं। शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर मौजूदा कोरोना वायरस के खिलाफ गाइडलाइंस को आगामी 31 मार्च तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के आदेश भी दिए हैं।
Recommended Video

गृह मंत्रालय ने निगरानी, कंटेनमेंट और सावधानी को लेकर पहले से लागू गाइडलाइंस को बढ़ाने के आदेश दिए हैं। ये गाइडलाइंस अब 31 मार्च तक जारी रहेंगी। सरकार ने कहा है कि गिरते मामलों के बीच हमें निगरानी और कंटेनमेंट बनाए रखने की जरूरत है। मंत्रालाय की तरफ से कहा गया है 'कंटेनमेंट जोन को सावधानी के साथ सीमांकित किया जाना जारी रखा जाएगा। इन जोन में कंटेनमेंट उपाय का सख्ती से पालन करना होगा।
मंत्रालय ने कहा कि, नियमों को सख्ती से लागू कराया जा रहा है। सरकार ने कहा कि 27 जनवरी 2021 को जारी गाइडलाइंस का ध्यान रखा जाना चाहिए। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को भी लक्षित आबादी के टीकाकरण में तेजी लाने की सलाह दी गई है ताकि ट्रांसमिशन की श्रृंखला को तोड़ने और महामारी रोका जा सके। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने आज को-विन ऐप के सदस्य और कोविड वैक्सीन प्रशासन के राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूहों और राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।












Click it and Unblock the Notifications