सेंट्रल दिल्ली की DM का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटाइन में कई अधिकारी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली कोरोना से बुरी तरह से प्रभावित है। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी वहां 3500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हॉटस्पॉट वाले इलाकों को सील किया जा रहा है। वहीं अब सेंट्रल दिल्ली की जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव के ड्राइवर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से डीएम ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सेंट्रल दिल्ली की जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव के पर्सनल ड्राइवर की तबीयत खराब थी। जिस वजह से उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं उनके संपर्क में आए अधिकारियों को भी क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ड्राइवर के संपर्क में आए लोगों को ट्रैस कर रही है। साथ ही उनके घर और वाहन को सैनिटाइज किया जा रहा है।
दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में
कोरोना वायरस का कहर राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह तक राजधानी दिल्ली में 3515 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं केंद्र ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें दिल्ली के सभी 11 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। ऐसे में उम्मीद है कि लॉकडाउन के बाद भी वहां पर किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। वहीं एनसीआर में हॉटस्पॉट वाले इलाकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है, जिसमें नोएडा, फरीदाबाद, सोनीपथ भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications