टीकाकरण में 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने के बाद विमान, रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी घोषणा

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। कोरोना वायरस की दूसरी भयानक लहर के बाद देशभर में टीकाकरण अभियान में गजब की तेजी देखी गई। इसी का परिणाम है कि आने वाले कुछ दिनों में देश टीकाकरण में 100 करोड़ का जादूई आंकड़ा छूने वाला है। वर्तमान में 96.43 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 68.9 करोड़ आबादी ऐसी है, जिसे कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। इस बीच सरकार 100 करोड़ डोज पूरे होने के उपलक्ष्य में कुछ खास तैयारियां कर रही है।

Center made special preparations to touch the magical figure of 100 crores in vaccination

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 100 करोड़ का जादूई आंकड़ा पार होने के बाद लाल किले पर तिरंगा फहराना, सार्वजनिक स्थानों पर लगे स्पीकरों से इसका ऐलान करने जैसे कार्यक्रम सरकार की योजनाओं में शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि देशभर में हर रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, विमानों और जहाजों में घोषणा की जाएगी, साथ ही साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में भी तिरंगा फहराया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में 100 करोड़ के मील का पत्थर हासिल कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 2-18 साल के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका, कोवैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी

इनमें से लगभग 75 प्रतिशत आबादी पहली डोज ले चुकी होगी और करीब 30 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की डबल डोज दी जा चुकी है। सरकार ने अपनी COVID-19 लड़ाई में मील के पत्थर को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दिखाने की योजना बना रहा है। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि भाजपा ने अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों और राष्ट्रीय और राज्य के पदाधिकारियों को देश भर में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कहा है। सूत्रों ने पहले कहा था कि दुर्गा पूजा और नवरात्रि के त्योहारों के कारण टीकाकरण की कवायद थोड़ी धीमी हो गई है। सरकार अब दशहरे के बाद जल्द से जल्द 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की कवायद को तेज करने की योजना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+