केंद्र ने खूंखार कुत्तों की 23 नस्लों की पर लगाई रोक, जानें लिस्ट में कौन-कौन से शामिल?
पालतू कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 23 नस्लों के डॉग की ब्रिकी और प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।इसमें पिटबुल टेरियर, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटविलर और मास्टिफ़ डॉग्स को शामिल किया गया है।
केंद्र ने यह भी कहा कि इन नस्लों के कुत्तों को, जिन्हें पहले से ही पालतू जानवर के रूप में रखा गया है, आगे प्रजनन को रोकने के लिए उनकी नसबंदी की जानी चाहिए। पशुपालन और डेयरी विभाग ने कहा कि उसे कुत्तों की कुछ नस्लों को पालतू जानवर के रूप में रखने और अन्य उद्देश्यों के लिए प्रतिबंधित करने के लिए नागरिकों, नागरिक मंचों और पशु कल्याण संगठनों से प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।

आइए जानें किन डॉग पर रोक
पैनल ने मिश्रित और क्रॉस नस्लों सहित कुत्तों की 23 नस्लों को क्रूर और मानव जीवन के लिए खतरनाक माना है। इसमें पिटबुल टेरियर, टोसा इनु, अमेरिकन स्टेफोर्डशायर टेरियर, फिला ब्रासीलीरो, डोगो अर्जेंटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोअरबोएल कांगल, मध्य एशियाई शेफर्ड डॉग और कोकेशियान शेफर्ड डॉग उन नस्लों में से हैं, जिन्हें केंद्र से प्रतिबंधित करने की मांग की गई है।
अन्य नस्लों में दक्षिण रूसी शेफर्ड डॉग, टॉर्नजैक, सरप्लानिनैक, जापानी टोसा और अकिता, मास्टिफ, टेरियर्स, रोडेशियन रिजबैक, वुल्फ डॉग, कैनारियो, अकबाश डॉग, मॉस्को गार्ड डॉग, केन कोर्सो और बैंडोग शामिल हैं।
पत्र में विशेषज्ञ पैनल की सिफारिशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि क्रॉसब्रीड सहित कुत्तों की उपरोक्त नस्लों को आयात, प्रजनन, पालतू कुत्तों के रूप में बेचने और अन्य उद्देश्यों के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications