केंद्र सरकार ने किया PM मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन, इन्हें मिली जगह
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दो सालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) का पुनर्गठन किया है। यह पुनर्गठन 26 सितंबर, 2019 से 2 साल के लिए प्रभावी होगा। डॉक्टर विवेक देवरॉय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के तौर पर बरकरार रखा गया है। वहीं केंद्र सरकार ने रतन पी वाटल भी सदस्य सचिव बनाए रखा है।

दो पूर्णकालिक सदस्यों के अतिरिक्त प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में दो अंशकालिक सदस्य भी शामिल किए जाएंगे। अशिमा गोयल परिषद की अंशकालिक सदस्य बनी रहेंगी, जबकि डॉ. साज्जिद चिनॉय को अंशकालिक सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है अभी परिषद में तीन अंशकालिक सदस्य हैं।
सरकार का आर्थिक मोर्चे पर अब पूरा फोकस है, जिस वजह से यह बदलाव किया गया है। आर्थिक मंदी की आहट के बीच ये नियुक्तियां प्रमुख हैं। पुनर्गठित ईएसी-पीएम में दो मौजूदा अंशकालिक सदस्यों राथिन राय और शमिका रवि को स्थान नहीं मिला है। आर्थिक सलाहकार परिषद एक स्वतंत्र निकाय है, जो सरकार विशेषरूप से प्रधानमंत्री को आर्थिक और अन्य मुद्दों पर सलाह देती है।












Click it and Unblock the Notifications