केंद्र ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को दिए 4500 करोड़ रुपए, वैक्सीन के उत्पादन में आएगी तेजी
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच कई राज्य सरकारों ने वैक्सीन की कमी की शिकायत पिछले दिनों की थी। हालांकि केंद्र सरकार ने वैक्सीन की कमी की बातों को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन इस बीच खबर है कि केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 4500 करोड़ रुपए दिए हैं।

अदार पूनावाला ने फंड की जरूरत को किया था जाहिर
जानकारी के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट को 3000 करोड़ रुपए और भारत बायोटेक को 1500 करोड़ रुपए का भुगतान बहुत जल्द वित्त मंत्रालय की तरफ से कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले SII के सीईओ अदार पूनावाला ने NDTV के साथ बातचीत में बताया था कि हमें वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब 3000 करोड़ रुपए की जरूरत है।
अब जल्द से जल्द शुरू होगा प्रोडक्शन
उन्होंने कहा था कि देश में जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल रही है, उससे वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने का दबाव भी हमें महसूस हो रहा है। पूनावाला ने कहा था कि हम मार्केट में वैक्सीन की कीमतों में काफी रियायत दे चुके थे, इसलिए अब फिर से प्रोडक्शन के लिए फंड की जरूरत थी। अब जो राशि हमें मिलेगी, उससे जल्द काम शुरू होगा और जल्द वैक्सीन की अधिक से अधिक डोज बनकर तैयार होंगी।
अदार पूनावाला ने कहा कि अभी हम भारतीय बाजारों में 150-160 रुपए में वैक्सीन सप्लाई कर रहे हैं। इस वैक्सीन का औसत प्राइज 1500 रुपए के करीब है, लेकिन मोदी सरकार के अनुरोध पर ही हमने इतने सस्ते में वैक्सीन बाजारों में दी है। ऐसा नहीं है कि हम मुनाफा नहीं कमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications