केंद्रीय कर्मचारियों को Covid Vaccine लगवाने की सलाह, केंद्र ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र वाले अपने सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने की सलाह जारी की है। केंद्र ने निर्देश जारी कर कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 45 साल से ऊपर के सभी केंद्रीय कर्मचारी खुद को वैक्सीन लगवा लें।

Recommended Video
Corona Vaccination In India : वैक्सीन की इजाजत सबको क्यों नहीं, जानें सरकार का जवाब | वनइंडिया हिंदी
निर्देश में कहा गया है कि 45 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि खुद को टीका लगवा लें ताकि कोविड-19 के संक्रमण को असरदार तरीके से रोका जा सके। इसमें आगे कहा है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आगे चलकर वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड को लेकर उचित व्यवहार का पालन करें और लगातार हाथों को धोना, सैनिटाइज करना और मास्क व चेहरे को ढकने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जारी रखें।












Click it and Unblock the Notifications