पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी, ब्रिगेड हेडक्वार्टर के पास दो धमाके
पुंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग और युद्धविराम का उल्लंघन करने की खबरें हैं। पाकिस्तान की इस फायरिंग में तीन शेल्स सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर के पास आकर गिरने की खबरें हैं। पाक की तरफ से फायरिंग का सिलसिला जारी है और फॉरवर्ड एरिया में लगातार गोलीबारी की आवाज सुनी जा सकती है। सेना की ओर से फायरिंग का जवाब दिया जा रहा है। पुंछ के ब्रिगेड एरियाा के पास दो ब्लास्ट्स के बारे में भी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये धमाके पहले हुए धमाकों की ही तरह हैं।













Click it and Unblock the Notifications