जम्मू कश्मीर: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के भीमबेर गली सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। मंगलवार को पाकिस्तान ने भीमबेर सेक्टर में गोलीबारी की, जिसमें नायक महेंद्र जेमजंग शहीद हो गए। पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया है।

ceasefire violation by Pakistan in Jammu and Kashmir Bhimber Gali 1 jawan lost life

सोमवार को भी सीमापार से लगातार घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सोमवार को जम्मू कश्मीर के तंगधार और बारामुला में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने चार घुसपैठी आतंकियों को मार गिराया था। बारामुला के रामपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने खतरनाक हथियार बरामद किए बीते कई दिनों से लगातार सीमापार से घुसपैठ की कोशिश हो रही है, पाक सेना के साथ-साथ बैट भी आतंकियों को सीमापार की कोशिश करती रहती है। शुक्रवार को बीएसएफ और पाक रेंजर्स में मीटिंग हुई थी और सीमा पर शान्ति रखने को लेकर बात हुई थी लेकिन इसका भी सीमा कोई फायदा होता नहीं दिख रही है।

वहीं मंगलवार सुबह को आतंकियों ने श्रीनगर एयरपोर्ट के करीब बीएसएफ बटालियन के कैंप पर मंगलवार तड़के हमला किया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के कैंप पर फिदायीन हमला हुआ है। बीएसएफ ने जानकारी दी कि सुबह 4.30 बजे आतंकियों ने बीएसएफ के कैंपस में घुसने की कोशिश की, लेकिन सेना ने इन्हें इनके इरादों में कामयाब नहीं होने दिया है, सेना और आंतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। इस कार्रवाई में एक एएसआई भी शहीद हुए हैं। बीएसएफ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात का जानकारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+