Ceasefire Violation:पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में बीएसएफ के 2 जवान, 5 नागरिक घायल
श्रीनगर। पाकिस्तान की सेना की तरफ सेना शुक्रवार-शनिवार की रात को सीजफायर उल्लंघन कर की गई फायरिंग में 7 लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में भारतीय सीमा चौकियों पर रातभर गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना की भारतीय सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में 2 जवान और 5 नागरिक घायल हो गए।

सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर बीएसएफ की आधा दर्जन से भी अधिक चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू होने के बाद भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सीमा से सटे इन क्षेत्रों के गांवो के लोगों का कहना है कि गोलाबारी की वजह से फसलों का नुकसान हुआ है और नागरिकों को अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा है।
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर संघर्षविराम के उल्लंघन का सिलसिला थम नहीं रहा है। सीमा पर लगातार तनाव को लेकर शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई थी। हालांकि इस बातचीत के बाद भी पाकिस्तान गोलीबारी करने से रुक नहीं रहा है।
इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी। पाकिस्तान रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर के भी 20 से ज्यादा गांवों पर फायरिंग की थी।












Click it and Unblock the Notifications