जाट आंदोलन के नाम पर जमकर हुई लूटपाट, CCTV ने खोला राज
नयी दिल्ली। हरियाणा में जाट आंदोलन के नाम पर उपद्रवियों ने जमकर लूट पाट मचाई। कहीं दुकानें लूटी तो कहीं आग लगा दी। उपद्रवियों की करतूतों का हैरतअंगेज खुलासा हुआ है सीसीटीवी फुटेज से। रोहतक समेत कई शहरों में सीसीटीवी में उनकी करतूत कैद हो गई है कि कैसे आंदोलनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सार्वजनिक जगहों के साथ-साथ आंदोलनकारियों ने दुकानों-मॉलों में भी लूटपाट की।
दुकानों में लूट
आंदोलन के दौरान जाट उपद्रवियों ने मोबाइल की दुकानों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया। उनकी ये करतूते सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में रिकॉर्ड तस्वीरों में दिखाई में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे उपद्रवियों ने पहले महंगे सामान उठाएं और फिर बाद में वहां तोड़फोड़ और आगजनी की।
आंदोलन के नाम पर लूट
सेना के सामने तांडव
जाट आंदोलन को काबू में करने के लिए सरकार ने सेना को बुलाया, लेकिन उपद्रवियों की हिम्मत देखिए उन्होंने सेना तक के सामने में जमकरक कोहराम मचाया। रोहतक में तो सेना और सरक्षा बलों की मौजूदगी के बाद भी हालात बेकाबू रहे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि कैसे जाट प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर तांडव किया, जबकि वहां खड़े सुरक्षा बल हाथ धरे तमाशा देखते रहे।
34000 करोड़ का नुकसान
उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर के मुताबिक जाट आंदोलन के कारण उत्तर भारत के राज्यों में आर्थिक गतिविधियां बाधित होने से 34 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रेलवे, सड़क, यात्री वाहन, माल ढुलाई वाहनों के बाधित होने, सैलानियों की संख्या में कमी, वित्तीय सेवाओं में कमी, विनिर्माण, बिजली और निर्माण समेत उद्योग क्षेत्र में ये नुकसान हुआ है।
अब तक 239 केस, 71 गिरफ्तारी
जाट आंदोलन के दौरान हिंसा, दंगा, लूट वगैरह मामले में अब तक 239 केस दर्ज कर 71 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कई नेताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किए गए। अन्य आरोपियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications