UGC NET 2018: सीबीएसई ने जारी की नेट की आंसर की, अगले हफ्ते आ सकता है रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने यूजीसी नेट की परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार नेट की परीक्षा में बैठे थे, वो सीबीएसई की वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। सीबीएसई ने यूजीसी नेट की परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई को कराया था।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने यूजीसी नेट की परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार नेट की परीक्षा में बैठे थे, वो सीबीएसई की वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। सीबीएसई ने यूजीसी नेट की परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई को कराया था। देशभर से लाखों उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए इस परीक्षा में बैठे थे। नेट का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी हो सकता है।

Education

सीबीएसई ने 8 जुलाई को आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ये स्टेप्स फॉलो करें-

* सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाएं।

* पेज पर 'Answer Key and Recorded Response Challenge' पर क्लिक करें।

* अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉग-इन करें।

* आंसर की को डाउनलोड कर लें।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने क्यों आईएससी टॉपर को ट्विटर पर कहा शुक्रिया, जानिये

उम्मीदवार वेबसाइट के जरिये ही रिकॉर्ड रिस्पॉन्स को चैलेंज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 1000 रुपये चुकाने होंगे। अगर कोई उम्मीदवार अपने चैलेंज के साथ कोई डॉक्यूमेंट देना चाहता है तो उसे वो कागज [email protected] पर 27 जुलाई से पहले मेल कर सकते हैं।

8 जुलाई को देशभर में नेट की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। 84 विषयों में 91 शहरों में लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे। NET पास करने वाले उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के योग्य हो जाएंगे। इस साल नेट के लिए 11,48, 235 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

इस बार तक नेट की परीक्षा सीबीएसई आयोजित कराता आ रहा था, वहीं अगली बार से इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित कराएगी। कहा जा रहा है कि नेट 2018 का रिजल्ट अगले महीने जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 55 साल की उम्र में भाजपा विधायक ने उठाया कलम, बेटियों ने किया पढ़ने के लिए प्रोत्साहित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+