सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, बदल सकते हैं एग्जाम सेंटर
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बची हुई बोर्ड परीक्षाओं के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए सेटंर बदलने को लेकर अधिसूचना जारी की है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि अगर कोई छात्र अपा परीक्षा केंद्र बदलना चाहे तो स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकता है। साथ ही कहा है कि जिन जिलों में सीबीएसई के स्कूल नहीं हैं वो पास के जिले में परीक्षा के सेंटर के लिए आवेदन कर दें। 9 जून तक विद्यार्थी परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं। ये परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई 2020 तक आयोजित कराई जाएंगी। 10वीं की परीक्षाएं सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली में होंगी, जहां दंगों के चलते परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। वहीं लॉकडाउन के चलते नहीं हो सकीं 12वीं की बची परीक्षाएं देशभर में होनी हैं।

1 से 15 जुलाई के बीचसीबीएसई बोर्ड सिर्फ 29 विषयों के लिए ही परीक्षाएं आयोजित करेगा, जो प्रमोशन और अंडरग्रेजुएट कोर्से में एडमिशन के लिए जरूरी होती हैं। बची हुई परीक्षाएं छात्रों के स्कूलों में ही आयोजित की जाएंगी, न कि बाहरी केंद्रों पर। वहीं रिजल्ट जुलाई के अंत में घोषित किया जा सकता है।
10वीं क्लास के लिए हिन्दी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी, इंग्लिश कम्युनिकेशन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस और सोशल साइंस विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएंगी। 10वीं क्लास की नार्थ- ईस्ट दिल्ली में होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट कुछ इस तरह से है- पहले पेपर 1 जुलाई को सोशल साइंस का होगा।2 जुलाई को साइंस थ्योरी और साइंस बिना प्रैक्टिकल के होगा। 10 जुलाई को हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी का होगा। 15 जुलाई को इंग्लिश कम्यूनिकेटिव और इंग्लिश लैग्वेज और लिट होगा।
12वीं क्लास के लिए पूर्वी दिल्ली में स्थित स्कूलों में 12वीं क्लास के लिए अंग्रेजी इलेक्टिव - एन, अंग्रेजी इलेक्टिव -सी, इंग्लिश कोर, गणित, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, फीजिक्स, अकाउंट्स और केमिस्ट्री की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बाकी देश में कक्षा 12 की परीक्षाएं बिजनेस स्टडी, भूगोल, हिंदी (इलेक्टिव, कोर), होम साइंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (पुराना), कंप्यूटर साइंस (नया) के लिए आयोजित होंगी।
12वीं का 1 जुलाई को होम साइंस का पेपर होगा, 2 जुलाई को हिंदी, 3 जुलाई को फिजिक्सर, 4 को एकाउंटेंसी, 6 जुलाई को कैमेस्ट्री, 7 जुलाई को कंप्यूटर और 8 जुलाई को अंग्रेजी का पेपर होगा। 9 जुलाई को बिजनेस स्टडीज, 10 जुलाई को बायोटेक्नॉलजी, 11 जुलाई को जियोग्राफी, 13जुलाई को समाजशास्त्र, 14 जुलाई को राजनीति शास्त्र और 15 जुलाई को नॉर्छ ईस्ट दिल्ली में मैथ, इकॉनोमिक्स, हिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर होगा।












Click it and Unblock the Notifications