CBSE Board Exams 2022 : अब साल में दो बार होगी परीक्षा, सिलेबस होगा कम, जानें क्या है फॉर्मूला
CBSE Board Exams 2022 : अब साल में दो बार होगी परीक्षा, सिलेब्स होगा कम, जानें क्या है फॉर्मूला
नई दिल्ली, जुलाई 5। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। सीबीएसई 10 वीं और 12वीं के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए के लिए पऱीक्षा के सत्र में अहम बदलाव किया गया है। इसे लेकर सीबीएसई बोर्ड के कई नए बदलाव किया है।

जिसके तहत अब साल में दो बार परीक्षाएं होगी। वहीं सिलेब्स में भी बदलाव करने का फैसला किया गया है। बोर्ड की ओर से जारी स्पेशल असेसमेंट स्कीम के अनुसार, इस सत्र में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बारे में सिलेब्स इस महीने के आखिर तक जारी कर दिया जाएगा।

CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। सीबीएसई ने साल 2021-22 के सत्र में होनी वाली बोर्ड परीक्षाओं में फॉरमेंट में कई अहम बदलाव किए हैं। इस नए फैसला को साल 2022 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर अमल किया जाएगा। साल 2022 से 10वीं और 12वीं के बोर्ड के लिए दो बार परीक्षाएं ली जाएंगी। इसे लेकर CBSE की ओर से नया सर्कुलर जारी कर दिया जाएगा।

सिलेब्स में होगा बदलाव
साल 2022 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड को दो टर्म में बांटा है और दोनों ही टर्म्स के आखिरी में परीक्षा ली जाएगीष वहीं इसके लिए सिलेब्स में भी बदलाव किया गया है। दोनों ही टर्म के लिए सिलेब्स अलग-अलग होंगे। जहां फर्स्ट टर्म के अंत में बोर्ड टर्म-1 की परीक्षा होगी, जिसे नवंबर-दिसंबर 2021 के बीच लिया जाएगा। इस परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे। सवाल केस आधारित MCQ और रीजनिंग पर आधारित होगा। परीक्षा 90 मिनट की होगी। वहीं छात्रों को OMR शीट में अपने उत्तर भरने होंगे।

कैसा होगा टर्म 2
सीबीएसई ने य़े तैयारी इसलिए की है कि अब परिक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की नौबत न आए। इसके लिए टर्म बांटा गया है। दोनों ही टर्म में प्रश्नपत्र सीबीएसई की ओर से भेजा जाएगा। वहीं परीक्षा अपने स्कूलों में ही आयोजित होगी, लेकिन निगरानी बोर्ड की ओर से होगी। टर्म 2 में सिलेब्स के बाकी से आधे हिस्से से सवाल होंगे। इसका आयोजन मार्च-अप्रैल 2022 के बीच होगी। ये परीक्षा 2 घंटे की होंगे, जिसमें अलग-अलग सवाल, यानी MCQ, लघु उत्तरतीय प्रश्न, लॉग आंसर पूछे जाएंगे। इसके अलावा बोर्ड ने कहा है कि इंटरनल असेमेंट्स, प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट वर्क पर पहले की तरह फोकस होगा। वहीं साल 2022 की बोर्ड परीक्षा को लेकर सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि टर्म-1 और सेकेंट टर्म के अलावा 9वीं और 12वीं तक के लिए पूरे साल के इंटरनल असेसमेंट्स होंगे।
31 जुलाई तक 12वीं के नतीजे जारी करें, सभी राज्य बोर्ड को सुप्रीम कोर्ट का आदेश












Click it and Unblock the Notifications