CBSE Aryabhata Ganit Challenge छात्रों के लिए सुनहरा मौका, कक्षा 8वीं से 10वीं तक के बच्चे करें आवेदन
CBSE Aryabhaṭa Ganit Challenge छात्रों के लिए सुनहरा मौका है। अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए कक्षा 8वीं से 10वीं तक के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। CBSE Aryabhaṭa Ganit Challenge for class 8th to 10th application invited
CBSE Aryabhata Ganit Challenge किशोरवर्ग के छात्रों के लिए सुनहरा मौका बनकर सामने आया है। इसमें कक्षा 8वीं से 10वीं तक के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। आर्यभट गणित चैलेंज में परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई पहली परीक्षा स्कूल स्तर पर पेन-पेपर टेस्ट के रूप में आयोजित करेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा।

कहां और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
सीबीएसई ने बताया, कक्षा 8वीं से 10वीं के छात्रों के लिए आर्यभट गणित चुनौती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों से कक्षा 8वीं से 10वीं के छात्रों को गणित प्रतियोगिता 'आर्यभट गणित चैलेंज' 2022 के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है। स्कूलों में बच्चों का पंजीकरण www.cbse.nic.in और www.cbseacademic.nic.in पर मुहैया कराए गए लिंक के माध्यम से किया जा सकता है।
परीक्षा के आवेदन का समय और शुल्क
15 नवंबर की शाम 5.30 बजे तक या इससे पहले आवेदन किए जा सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा के लिए लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। इसके बाद परीक्षा में टॉप तीन स्कोरर को मौका मिलेगा। स्कूल इन शीर्ष तीन छात्रों को 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक पंजीकृत कर सकते हैं। नेशनल लेवल पर आर्यभट गणित चैलेंज के लिए 900 रुपये का शुल्क देकर पंजीकरण कराना होगा।
सवाल इन विषयों से जुड़े होंगे
इस गणित प्रतियोगिता में जो प्रश्न सवाल पूछे जाते हैं इनका संबंध छात्रों की दैनिक जीवन की अवधारणा से जुड़े होते हैं। कॉन्सेप्ट के अलावा सवाल ऐसे होते हैं, जिनसे कॉन्सेप्ट को लागू करने की क्षमता का आकलन किया जा सके। संख्या प्रणाली और संख्या बोध, मापन, ज्यामिति और स्थानिक ज्ञान, डेटा विश्लेषण और संभावना, बीजगणित, विश्लेषणात्मक, रचनात्मक और सार सोच, सामरिक सोच, गणित, भारतीय गणित जैसे विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
60 मिनट का एग्जाम, नेगेटिव मार्किंग नहीं
स्कूल और नेशनल दोनों स्तरों पर परीक्षा अवधि 60 मिनट होगी। प्रश्न ऑब्जेक्टिव यानी विकल्प के साथ होंगे। सही विकल्प चुनने पर नंबर मिलेगा। कुल 40 अंकों की इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications