CBSE 12th Result 2019: 12वीं में दो लड़कियों ने किया टॉप, मिले इतने अंक

नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम गुरुवार दोपहर को घोषित कर दिए गए। 12वीं में इस बार दो लड़कियों ने टॉप किया है। डीपीएस गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और एसवी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा को 12वीं के एग्जाम में 500 में से 499 अंक मिले हैं। परीक्षार्थी रिजल्ट आने के बाद नतीजों को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse nic in पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं दूसरे स्थान पर तीन लड़कियां संयुक्त रुप से समान अंक हासिल किए हैं। वहीं 11 लड़कियों समेत 18 स्टूडेंट्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

CBSE 12th Result 2019 Hansika Shukla and Karishma Arora have topped the CBSE Class 12 exams

CBSE Result 2018 Class 12th यहां पर देखें

हरियाणा के जींद की भाव्या, उत्तराखंड के ऋषिकेश की गौरंगी चावला और यूपी के रायबरेली की ऐश्वर्या ने एक साथ दूसरे स्थान पर टॉप किया है। इन सभी को 500 में से 498 मार्क्स मिले हैं। 12वीं में टॉप करने वाली हंसिका को इतिहास, साइकोलॉजी, म्यूजिक वोकल और पॉलिटिकल सब्जेक्ट में 100 में 100 अंक मिले हैं। हंसिका के अंग्रेजी में 99 नंबर आए हैं।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए हंसिका ने बताया कि, वे आईएफएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। हंसिका के पापा राज्यसभा सचिवालय में काम करते हैं जबकि उनकी मां प्रोफेसर हैं। इस बार सीबीएसई ने एक महीने के भीतर ही रिजल्ट घोषित कर दिया है, 4 अप्रैल को 12वीं की आखिरी परीक्षा हुई थी। 83.4% छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। 10 जोन में सबसे ऊपर रीजन त्रिवेंद्रम 98.2% रहा।

वहीं चेन्नई रीजन का रिजल्ट 92.93% रहा। दिल्ली रीजन के 91.78% छात्रों ने एग्जाम पास किया है, जो कि तीसरे नंबर पर रहा। केंद्रीय विद्यालय का 98.54% बच्चे जबकि सरकारी स्कूलों के 87% बच्चे पास हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+