CBSE Result 2018: टॉपर मेघना श्रीवास्तव ने किया खुलासा, कैसे लाईं 500 में से 499 नंबर
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं में नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने टॉप किया है। नोएडा के स्टेप बाय स्टेप स्कूल की मेघना ने कुल 500 अंकों में से पूरे 499 अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम की मेघना ने खुलासा किया है कि कैसे वो ऑल इंडिया टॉपर बनीं।

नई दिल्ली। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं में नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने टॉप किया है। नोएडा के स्टेप बाय स्टेप स्कूल की मेघना ने कुल 500 अंकों में से पूरे 499 अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम की मेघना ने खुलासा किया है कि कैसे वो ऑल इंडिया टॉपर बनीं। मेघना ने बताया कि उन्होंने सालभर की खूब मेहनत की और खूब सारे क्वेश्चन पेपर भी सॉल्व किए। ये सालभर की मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने पूरे देश में टॉप किया।

अंग्रेजी छोड़कर सभी सब्जेक्ट में मिले पूरे नंबर
सीबीएसई की ऑल इंडिया टॉपर मेघना श्रीवास्तव ने अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि स्कूल का नाम भी रौशन कर दिया है। आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं करने वालीं मेघना के 500 में से पूरे 499 इंक हैं। उनके अंग्रेजी में 100 में से 99, इतिहास में 100, भूगोल में 100, इकॉनोमिक्स में 100 और साइकोलॉजी में भी 100 में से 100 नंबर हैं। इतनी कड़ी प्रतियोगिता के दौर में मेघना ने कैसे 499 अंक हासिल किए, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया। मेघना ने बताया कि उन्होंने कभी अपने पढ़ाई के घंटे नहीं बांटे और चैप्टर के अनुसार पढ़ाई की।

मनोविज्ञान में बनाना चाहती हैं करियर
मेघना ने कहा, 'इसमें कोई सीक्रेट नहीं है। बस आपको खूब मेहनत करनी होगी और सालभर करनी होगी। मैंने कभी अपने पढ़ाई के घंटे नहीं गिने।' उन्होंने बताया कि सालभर उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सवाल हल करने की कोशिश की। उन्हें जब भी कोई उलझन होती थी तो वो अपने टीचर्स के पास समस्या लेकर जाती थीं। मेघना के जहां इंग्लिश में एक नंबर कटे तो वहीं बाकी सभी सब्जेक्ट्स में पूरे अंक हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इतिहास बहुत पसंद है, लेकिन फेवरेट सब्जेक्ट मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) है और वो आगे चलकर इसी में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

मां-बाप ने नहीं दिया किसी बात का प्रेशर
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो आगे चलकर आईएएस बनना चाहेंगी तो मेघना ने कहा कि उन्होंने अभी ऐसा कुछ नहीं सोचा है। उन्होंने कहा कि उन्हें साइकोलॉजी पसंद है और वो उसमें मेजर करना चाहती हैं। आईएएस पर सोचना अभी जल्दबाजी होगा। मेघना ने कहा कि उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने पूरे देश में टॉप किया है। उनका रिजल्ट उनके पिता ने देखा और फिर न्यूज से पता चला कि उन्होंने पूरे देश में टॉप किया है। मेघना ने कहा कि उनकी सफलता में उनके माता-पिता और टीचर्स को काफी बड़ा योगदान है। उनके माता-पिता ने कभी उन्हें अच्छे मार्क्स लाने का दबाव नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: CBSE: टॉपर मेघना श्रीवास्तव के 499 मार्क्स पर सोशल मीडिया ने लिए मजे, पूछा- 'ये एक नंबर कैसे कटा दीदी?'
-
CBSE Board Exam 2026: 10वीं-12वीं परीक्षा का बदलेगा स्वरूप, अब 3 भाषाएं-मैथ्स-साइंस के 2 लेवल होंगे अनिवार्य -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications