मीडिया में रिपोर्ट लीक होने की खबरों पर भड़के CJI, सीबीआई रिश्वत मामले में टली सुनवाई
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई में मचे अंदरुनी कलह पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 29 नवंबर तक के लिए टाल दी गई। सीजेआई रंजन गोगोई सीवीसी रिपोर्ट के मीडिया में लीक होने की खबरों से खासे नाराज थे और उन्होंने अगली तारीख तक मामले की सुनवाई को टाल दिया। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित सीवीसी की जांच रिपोर्ट पर अपना जवाब दाखिल कर दिया था। बता दें कि सीबीआई के अधिकारियों के बीच पनपे इस विवाद के कारण देश की सियासत में भूचाल आ गया है। इस कारण राजनीतिक दलों ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है और सीबीआई के काम में दखल देने का आरोप लगाया है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications