सावधान! आपके बीच घूम रहा है एक और नटवरलाल

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। खबरदार हो जाइये। एक और नटवरलाल घूम रहा है आपको दगा देकर लूटने के लिए। इसका पूरा नाम है राजेश नटवरलाल बंगावाला। सीबीआई को इसकी तलाश है। वजह जानने चाहेंगे... इसने ओरिएंटल बैंक आफ इंडिया को करीब पौने दो करोड़ रुपये का चूना लगया है। इसने बैंक से फर्जी दस्तावेजों और जाली हस्ताक्षर करके इस रकम को लूटा है। इसने और तमाम लोगों को भी धोखाधड़ी देकर कंगाल किया है।

CBI trying hard to nab Natwarlal Part -2

एक लाख रुपये का इनाम

अगर आप इस नटवर को पकड़वाने में सीबीआई की मदद करते हैं तो आपको मिलेगा एक लाख रुपये इनाम के तौर पर। सीबीआई के सूत्रों न बताया कि नटवरलाल उसकी पहुंच से बाहर है और उसे पकड़ने की कोशिशें तेजी से जारी है। सूत्रों का यह भी कहना है कि राजेश नटवरलाल बंगावाल ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान को बदल दिया है। हो सकता है कि उसने अब मूंछें या दाढ़ी रख ली हो।

सीबीआई ने इस नटवरलाल भाग दो के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं में केस दर्ज कर रखा है। जानकारों का कहना है कि यह शख्स अपने को कारोबारी बताकर बैंकों से लोन ले लेता है और फिर गायब हो जाता है। यह अंग्रेजी खूब बेहतर तरीके से बोलते है। इसका संबंध महाराष्ट्र से है। मुंबई में भी यह रहा है।

फिलहाल सीबीआई को इसका कोई सगा-संबंधी भी नहीं मिल रहा है। पर सीबीआई के देशभर के दफ्तर इसकी तलाश में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+