सुशांत केस: सिद्धार्थ पिठानी से आज फिर सीबीआई टीम कर रही पूछताछ
नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस का जिम्मा सीबीआई ने संभाल लिया है, जिस वजह से उनके परिवार और फैन्स को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में सभी राज खुलेंगे। सीबीआई अभी केस में उन लोगों से पूछताछ कर रही है, जो सुशांत की मौत के बाद सबसे पहले उनके कमरे में पहुंचे थे। रविवार को सवालों का जवाब देने के लिए सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी मुंबई स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे, यहां पर सीबीआई की टीम पहले से मौजूद थी।
Recommended Video

इससे पहले शनिवार को सीबीआई के दो अधिकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन गए थे, जहां पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से केस की जानकारी ली। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की खामियों को लेकर भी सवाल किए। इस पर जवाब देते हुए बांद्रा पुलिस की टीम ने कहा कि वो फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों ने किया था, जिस वजह से उन्हें इसमें गड़बड़ नहीं लगी। बाद में सीबीआई की एक टीम कूपर अस्पताल गई, जहां पर सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ था।
वहीं दूसरी ओर सीबीआई की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ शनिवार को सुशांत के फ्लैट में भी गई थी, जहां पर एक्टर का शव मिला था। इस दौरान सुशांत के कुक नीरज, सिद्धार्थ पिठानी भी साथ थे। फॉरेंसिक टीम एक डमी डेडबॉडी भी लेकर गई थी, जिसके बाद क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने सुशांत के फ्लैट से लेकर छत तक खंगाला था।
भाई ने सिद्धार्थ पर उठाए सवाल
सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू के मुताबिक उन्हें सीबीआई पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि संदीप और सिद्धार्थ को थर्ड डिग्री देकर पूछताछ की जानी चाहिए। मुझे सिद्धार्थ पर पहले से ही शक था, क्योंकि दाह संस्कार के दौरान मैंने नोटिस किया कि सिद्धार्थ के चेहरे पर कोई गम नहीं था। इसके अलावा इस केस में दूसरा संदिग्ध संदीप है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications