सीबीआई जल्द पहुंचेगी पटना, बिहार सरकार नीट-यूजी मामले की जांच CBI को सौंपेगी
केंद्र सरकार ने नीट-यूजी की परीक्षा में हुई अनियितता की जांच सीबीआई को सौंप दी है। देशभर में 5 मई को नीट-यूजी की परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन इसमे कई गड़बड़ियां देखने को मिली थी। जिसके बाद काफी विवाद हो रहा था। जिसे देखते हुए सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।
ईओयू डीआईजी नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि 5 मई को नीट-यूजी की परीक्षा में हुई अनियमितता मामले को सीबीआई को सौंपेगी। सीबीआई की टीम जल्द ही पटना पहुंचेगी और इस मामले में हई गड़बड़ी की जांच अपने हाथ में लेगी। इकोनॉमिक ऑफेंसेज यूनिट इस मामले से जुड़े सभी अपडेट और रिकॉर्ड को सीबीआई को सौंप देगी।

गौर करने वाली बात है कि परीक्षा के नतीजे आने के बाद से ही नीट-यूजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्र एनटीए के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के चीफ को बर्खास्त कर दिया और इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। जिसके बाद सीबीआई ने इस पूरे मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।
एक तरफ जहां नीट-यूजी का मामला तूल पकड़ रहा था तो उसके बीच यूजीसी-नेट, नीट-पीजी की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया। जिसकी वजह से छात्रों में नाराजगी काफी बढ़ गई। हालांकि सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि छात्रों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। जो भी पेपर में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार है उसे छोड़ा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications