DHLF बैंक घोटाला: सीबीआई ने जब्त किया अविनाश भोंसले का हेलीकॉप्टर
पुणे, 30 जुलाई: दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड घोटाला मामले में सीबीआई ने आज आरोपी अविनाश भोंसले का पुणे से हेलीकॉप्टर जब्त कर लिया। सीबीआई द्वारा जब्त किया गया चॉपर अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी का है। बता दें कि ,भारत के सबसे इस बडे घोटाले में 17 बैंकों को करीब 34,615 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। इस मामले के कई आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

सीबीआई अधिकारियों ने पुणे में डीएचएफएल घोटाले के आरोपी अविनाश भोसले की संपत्ति पर हैंगर की तरह बने एक बड़े आलीशान हॉल के अंदर हेलीकॉप्टर मिला है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है ताकि घोटाले की आय से अर्जित संपत्ति का पता लगाया जा सके ।पुणे के कंस्ट्रक्शन व्यवसाय में अविनाश भोसले बहुत बड़ा नाम है।
अविनाश भोसले फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं। उन्हें सीबीआई ने दीवान हाउसिंग फाइनांस लिमिटेड और यस बैंक से जुड़े घोटाले के मामले में अरेस्ट किया है। सोमवार को सीबीआई ने उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी। डीएचएफएल के पूर्व शीर्ष अधिकारियों कपिल वधावन, दीपक वधावन और अन्य पर सीबीआई ने 20 जून को बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications