कोयले की कालिख, सीबीआई पीएम से भी करेगी पूछताछ!

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने प्रधानमंत्री कार्यालय से हिंडाल्को को कोयला ब्लॉक आवंटन से संबंधित फाइल की मांग की है। यह जानकारी मंगलवार को सूत्रों ने दी। जांच एजेंसी ने आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पी.सी. पारेख सहित हिंडाल्को को कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले से संबंधित 14वें एफआईआर में नामजद किया है।
एजेंसी ने पीएमओ को भेजे गए पत्र में 2005 में हिंडाल्को को आवंटित ओडिशा की तालाबिरा-2 और तालाबिरा-3 कोयला ब्लॉक से संबंधित फाइल की मांग की है। ये खादानें पीएमओ के फैसले पर आवंटित की गई थीं। एजेंसी ने आवंटन में कथित अनियमितता और आपराधिक सांठगांठ को लेकर नया मामला दायर किया है। सीबीआई मामले की जांच में आगे बढ़ने से पहले फाइलों को परखना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications