मणिपुर फेक एनकाउंटर केसः सीबीआई ने CRPF और असम राइफल्स के जवानों के खिलाफ दर्ज किए 5 केस

नई दिल्ली। मणिपुर फेक एनकाउंटर केस में शनिवार को सीबीआई ने इंफाल पुलिस, सीआरपीएफ और असम रायफल्स के जवानों के खिलाफ 5 केस दर्ज किए। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस की जांच का आदेश सीबीआई को दिया था। सीबीआई ने कोर्ट के निर्देश पर इन जवानों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर के कुछ पुलिसकर्मियों की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीशों को इससे अलग होने का अनुरोध किया गया था।

CBI registers five FIRs in Manipur fake encounter cases

फर्जी मुठभेड़ मामलों की जांच सीबीआई का विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति यू यू ललित की पीठ ने कहा कि एसआईटी और इन मामलों में उसके द्वारा की जा रही जांच पर इन पुलिसकर्मियों के संदेह करने का कोई कारण नहीं है। पीठ ने यह भी कहा था कि न्यायपालिका और सीबीआई की सांस्थानिक पवित्रता को अवश्य कायम रखा जाना चाहिये।

गौरतलब है कि कोर्ट मणिपुर में अतिरिक्त न्यायिक हत्याओं के 1,528 मामलों की जांच के लिए दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने पिछले साल 14 जुलाई को एक एसआईटी गठित की थी और एफआईआर दर्ज कराने और कथित अतिरिक्त न्यायिक हत्याओं के मामलों की जांच का आदेश दिया था। बता दें कि मणिपुर में वर्ष 2000 से 2012 के बीच सुरक्षाबलों और पुलिस पर कथित रूप से 1528 फ़र्ज़ी मुठभेड़ और अतिरिक्त न्यायिक हत्याओं का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+